Tuesday, October 20th, 2026

पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता को नमस्ते-टाटा कहने का मन बना लिया: नड्डा

कोलकाता
जय श्रीराम के नारे के उद्घोष के बीच भारी भीड़ ने नड्डा का स्वागत किया. रैली के दौरान जय श्रीराम के नारे पर जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने जय श्रीराम का नारा लगाया तो इस नारे से इतनी नफरत क्यों है? क्या भारत की संस्कृति के साथ जुड़ना गलत है? क्या महापुरुषों का नाम लेना गलत है? इन लोगों के लिए राजनीति संस्कृति से ऊपर है. नड्डा ने कहा कि बंगाल के लोगों ने उनको नमस्ते-टाटा कहने का मन बना लिया है.

'ममता दीदी ने मां-माटी-मानुष की कद्र नहीं की'
जेपी नड्डा ने रैली में कहा कि यहां से शुरू होती है परिवर्तन यात्रा। यह केवल सरकार का नहीं बल्कि सोच का भी बदलाव है। ममता दीदी ने 'माटी मानुष' की शपथ लेकर 10 साल पहले सरकार का गठन किया। 10 साल में, 'मां' को लूट लिया गया, 'माटी' का अनादर किया गया और 'मानुष' की रक्षा नहीं की गई।

'बंगाल में भी आएगा सुशासन'
बीजेपी अध्‍यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में बंगाल में परिवर्तन का समय आ गया है। यहां भी सुशासन आएगा। ममता सरकार ने यहां भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया है। प्रशासन का राजनीतिकरण कर दिया गया है और पुलिस का इस्तेमाल क्रिमिनल एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। इन सब पर रोक लगाई जाएगी।

 

 

#जेपी नड्डा

Source : Agency

पाठको की राय